गुरुवार, सितंबर 04, 2008

बुधवार गणेश चतुर्थी पर भी नहीं रही बिजली

मुरैना 4 सितम्‍बर 08 । हिन्‍दूओं के प्रथम आराध्‍य भगवान श्री जी अर्थात श्री गणेश की स्‍थपना व प्रतिष्‍ठा भी चम्‍बलवासीयो को बिन बिजली के ही करनी पड़ी । बुधवार को दिन भर गायब रहने के बाद शाम को स्थिति इतनी बदतर थी कि लोगों को भगवान गणेश की पूजा आरती भी अंधेरे में श्री गणेश के दीपक के सहारे ही करनी पड़ी ।

प्रथम आराध हिन्‍दून कें विनती है कर जोरि

विनती है कर जोरि, कष्‍ट सुनहु प्रभु मोरि ।

हिन्‍दूवादी दे रहे हिन्‍दून कष्‍ट अनेक

ऐन चौथ गणेश की बिजली ना अभिषेक ।

बिजली ना अभिषेक प्रभु श्री जी हैं आये

कहत प्रभु श्री राज शिव्‍बू मति पाप हैं छाये ।

दे रह्यो कष्‍ट अनेक, असुर बन सत्‍ता में आयो

प्रभु तुम ही रखियो लाज सिन्‍दूरासुर सो धरियो ।

बिन पूजा औ आरती कैसो भयो कलेश

कैसो तेरो आगमन, पूजेंहिं तोहि गणेश । 

पाप छा गयो असुर पर मारी मति करतार

लाज राखियो गणपति, कर देओ बंटाढार ।

गुण्‍डा लुंगा पहनकें भगवा रंग तुम्‍हार

सौ सौ चूहा खाय कें बिल्‍ली हजहि हजार ।

बिल्‍ली हजहि हजार, हिन्‍दून पे संकट भारो

कीजो प्रभु संकट हरण, नकली हिन्‍दून ते म्‍हारो ।

मंगलवार, सितंबर 02, 2008

उमा भारती के कार्यक्रम और भाषण के दौरान बिजली काटी, अंधेरे में बिना माइक के जम कर गरजीं भाजश नेता

मंगलवार को सुबह छ: बजे से गोल है बिजली

मुरैना 2 सितम्‍बर 08, आज सुबह छ : बजे से शहर मुरैना में रात्रि 9 बजे तक समाचार लिखे जाने के वक्‍त तक बिजली पूरी तरह गोल है । आज दिन भर पूर्णत: बिजली बन्‍द रहने के बाद शाम सात बजे आयी बिजली भाजशपा नेता उमा भारती के कार्यक्रम प्रांरंभ होते ही फिर गुल हो गयी, और उमा भारती के कार्यक्रम के दौरान हर तीन मिनिट बाद बिजली गुल होती रही, सुश्री भारती ने अपने भाषण का अधिकांश भाग अंधेरे में ही पूरा किया, इस दौरान बिजली कटौती के कारण कई बार माइक और लाउडस्‍पीकर बन्‍द होने से उमा भारती के भाषण का अधिकांश भाग जनता नहीं सुन सकी ।    

सोमवार को चार बार कटी बिजली

सोमवार को चार बार कटी बिजली

मुरैना 2 सितम्‍बर 08, सोमवार 1 सितम्‍बर को सुबह साढ़े छ: बजे से प्रारंभ हुयी बिजली कटौती शाम साढ़े सात बजे तक कटती रही । दिन भर में कुल छ: बार कटी बिजली कुल 7 घण्‍टे तक कुल मिला कर गुल रही ।

सोमवार, सितंबर 01, 2008

भारी अघोषित बिजली कटौती बदस्‍तूर जारी, इस सप्‍ताह कुछ यूं कटी बिजली

मुरैना 1 सितम्‍बर 08, अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह में भी भारी बिजली कटोती चम्‍बल घाटी में जारी रही । अघोषित व अन्‍धाधुन्‍ध की जा रही इस बिजली कटौती का सोमवार 25 अगस्‍त का हाल समाचार आप पढ़ चुके हैं । अब मंगलवार से रविवार 31 अगस्‍त तक का ताजा समाचार इस प्रकार है-

मंगलवार 26 अगस्‍त को सुबह साढ़े पॉंच बजे प्रांरंभ हुयी बिजली कटौती के कारण देर रात 8 बजे तक पूर्णत: समूची चम्‍बल घाटी में बिजली बन्‍द रही । इसके बाद हर एक घण्‍टे बाद रात ढाई बजे तक आध आध घण्‍टे के लिये बिजली कटती रही ।

बुधवार 27 अगस्‍त को सुबह साढ़े चार बजे से बिजली कटौती प्रारंभ हुयी, नियमित (वर्ष भर रोजाना) होने वाली तीन घण्‍टे की बिजली कटौती (प्रात: आठ बजे से दोपहर 11 बजे तक के बाद हर घण्‍टे बाद आधा आधा घण्‍टे के लिये बिजली रात डेढ़ बजे तक कटती रही ।

गुरूवार 28 अगस्‍त को प्रात: साढ़े छ: बजे प्रारंभ हुयी बिजली कटौती बुधवार की तरह रात साढ़े 11 बजे तक चलती रही ।

शुक्रवार 29 अगस्‍त को भी प्रात: साढ़े छ: बजे से प्रारंभ हुयी बिजली कटौती रात साढ़े 12 बजे तक बुधवार की तरह चलती रही ।

शनिवार 30 अगस्‍त का हाल शुक्रवार की तरह रिपीट हुआ ।

रविवार 31 अगस्‍त को सारे दिन सुबह साढ़ छ: बजे से प्रांरंभ हुयी बिजली कटोती नियमित कटौती के साथ ही सारा दिन रात 10 बजे तक कटती रही ।

मंगलवार, अगस्त 26, 2008

शुक्रवार को बीस घण्‍टे, शनिवार को 12 घण्‍टे, रविवार को 11 घण्‍टे और सोमवार को 9 घण्‍टे तक सम्‍भागीय मुख्‍यालय पर अघोषित पावर शटडाउन

श्रीकृष्‍ण की लीलास्‍थली को जन्‍माष्‍टमी पर अंधेरे में डुबोया अंचल में भारी अघोषित बिजली कटौती, भिण्‍ड, मुरैना, श्‍योपुर जिले पूरी तरह विद्युत विहीन हुये

मुरैना 26 अगस्‍त 08, पिछले आठ साल से मध्‍यप्रदेश में चल रही अघोषित व अन्‍धाधुन्‍ध बिजली कटौती अपनी हदें तोड़ कर अत्‍याचारी रूप में तब्‍दील हो चुकी है ।

पिछली बार आप गुरूवार तक की बिजली कटौती का हाल पढ़ चुके हैं, अब शुक्रवार से सोमवार तक के हालात पढि़ये ।   

शुक्रवार को बीस घण्‍टे, शनिवार को 12 घण्‍टे, रविवार को 11 घण्‍टे और सोमवार को 9 घण्‍टे तक सम्‍भागीय मुख्‍यालय पर अघोषित पावर शटडाउन रहा । इससे जहॉं अंचल में जन जीवन लड़खड़ा गया वहीं उद्योग घन्‍धे व्‍यवसाय पूरी तरह चौपट हो गये हैं, जहॉं भगवान श्रीकृष्‍ण की लीला स्‍थली ब्रज चौरासी क्षेत्र का परिक्रमा धाम चम्‍बल घाटी ऐन श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर बिन बिजली अंधकारासुर के चुगुल में फंसी रही अंधेरे के सम्राट महाराज किल्विष म.प्र. के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह की दयादृष्टि के चलते नौनिहालों का भविष्‍य और चम्‍बल की रोजी रोटी, उद्योग घन्‍धे काम व्‍यवसाय पूरी तरह ठप्‍प ठपा ठप्‍प हो गया है ।