सोमवार, अक्टूबर 09, 2006

अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा के लिए विशेष अनुकम्पा अवसर

अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा के लिए विशेष अनुकम्पा अवसर

ग्वालियर 8 अक्टूबर 2006

       शासकीय महिला पोलीटेक्निक कॉलेज के सत्र 1999- 2000, 2000-2001 , 2001-2002  और 2002-2003 में संचालित पाठयक्रमों को निर्धारित समयावधि में उत्तीर्ण नहीं कर पाने वाली छात्राओं को दिसम्बर 06 की परीक्षा में बैठने के लिए विशेष अनुकम्पा अवसर प्रदान किया जायेगा । प्राचार्य के अनुसार सम्बंधित छात्रायें प्रति विषय 140 रूपये और अधिकतम 100 रूपये के शुल्क सहित 14 अक्टूबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकती है । विलम्ब शुल्क 100 रूपये सहित आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 18 अक्टूबर रहेगी ।

 

जप्त सम्पति की नीलामी 19 अक्टूबर को

जप्त सम्पति की नीलामी 19 अक्टूबर को

ग्वालियर 8 अक्टूबर 2006

आनंद गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह पर जिला पंजीयक के खाते में देश 41 लाख 97 हजार 135 रूपये की बसूली के लिए गोला का मंदिर स्थित भवन कुर्क किया गया है । अपर तहसीलदार श्री मुकुल गुप्ता के अनुसार देय राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में जप्त सम्पत्ति की सार्वजनिक नीलामी कार्यालय गोरखी में 19 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे की जायेगी ।

 

डेंगू के उपचार की समुचित व्यवस्था

डेंगू के उपचार की समुचित व्यवस्था

ग्वालियर 8 अक्टूबर  2006

       जिले में संभावित डेंगू के बचाव और उपचार हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। संभागायुक्त डा. कोमल सिंह और कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार डेंगू से बचाव और उपचार की समुचित व्यवस्थायें सभी शासकीय चिकित्सालयों में करा दी गई है ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अर्चना शिंवगेकर ने बताया कि जिले में अभी तक शासकीय अथवा अशासकीय चिकित्सालयों से डेंगू बुखार के किसी भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है । फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ - साथ निजी नर्सिंग होम, हास्पीटल को डेंगू पाये जाने की स्थिति में तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को सूचना देने हेतु निर्देशित कर दिया गया है । इसके अलावा सभी पैथौलॉजी लैब संचालकों को भी डेंगू का संभावित सकारात्मक प्रकरण पाये जाने पर उसका ब्लड सीरम कोल्ड चैन में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है । ताकि उसकी पुष्टि शासन द्वारा नियत नेशनल लैव में भी करायी जा सके ।

       जिले में अभी तक डेंगू का कोई संभावित केस होने की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी शासन के निर्देशानुसार डेंगू के संभावित केसों की मोनीटरिंग की दृष्टि से सीएमओ कार्यालय में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है, जो प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा इस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 2452994 रहेगा तथा नोडल अधिकारी डा. डी.के. गोस्वामी रहेंगे । सभी खण्ड चिमिकत्सा अधिकारियों को भी खण्ड स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए है ।

       नागरिकों से डेंगू से किसी भी प्रकार से भयभीत न होने की अपील करते हुए अनुरोध किया गया है कि वे डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों को नियंत्रित करने का उपाय करें तथा बुखार की स्थिति में निकट के चिकित्सालय में जाकर चिकित्सक की सलाह अनुसार औषधियां लें ।

       खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को क्षेत्र में सजग निगरानी रखने की हिदायत की गई और संभावित डेंगू का प्रकरण प्रकाश में आने पर तत्काल उपचारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है किसी भी चिकित्सक और कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाय और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलायें ।

 

 

बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों पर नियंत्रण करें

बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों पर नियंत्रण करें

कलेक्टर की नागरिकों से अपील

ग्वालियर 8 अक्टूबर 2006

       मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने के साथ ही नागरिकों से नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है ।

       कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. श्रीमती अर्चना शिंगवेकर ने नागरिकों से की गई अपील में बताया है कि वर्तमान में मच्छरों के काटने से अनेक प्रकार की मौसमी बीमारियों हो रही हैं । इनसे बचने के लिए मच्छरों को नष्ट करना जरूरी है और इसके लिए घर के आसपास की नियमित साफ- सफाई अति आवश्यक है ।

       उल्लेखनीय है कि ठण्ड लगकर पारी में बुखार आना मलेरिया हो सकता है इसके लिए रक्त पट्टी की जांच करायें और जांच में मलेरिया निकलने पर डाक्टर की सलाह अनुसार उपचार लें । इसी प्रकार तेज बुखार , शरीर के जोड़ों और मांस पेसियों में दर्द, शरीर पर दाने, सिरदर्द , उल्टी आना चिकुनगुनिया के कारण भी हो सकता है । यह रोग एक वायरस के कारण होता है और एडीज मच्छर के दिन में काटने से होता है । तेज बुखार और तेज सिर दर्द, मासपेसियों और जोड़ों में तेज दर्द, जी मचलना और उल्टी होना, शरीर पर लाल दाने, आंखें के पीछे दर्द और गंभीर मामलों में नाक मुंह से ख्ून आना डेंगू के लक्षण हैं । यह रोग भी एडीज मच्छर के दिन में काटने से होता है । यह मच्छर घरों में कूलरों के पानी और घास- फूस आदि में निवास करता है

       इन बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकना और इनका विनिष्टीकरण करना जरूरी है । इसके लिए एक ही स्थान पर तीन दिन से अधिक पानी एकत्रित नहीं होने दें । साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें । मच्छर के लार्वा को नष्ट करने के लिए रूके और अनुपयोगी पानी पर टेमोफॉस का छिड़काव करें । कमरों आदि में पैराथ्रम का छिड़काव भी किया जा सकता है । नीम की सूखी पत्तियों और नारियल के खोल को जलाकर धुआं करने से भी मच्छरों को नियंत्रित किया जा सकता है । बगीचे की भी सफाई करायें और घास- फूस कूड़ा करकट इकठ्ठा नहीं होने दें । दिन में भी पूरी आस्तीन की शर्ट पहने ।

       बुखार उवारने के लिए पैरासीटामोल की गोली ली जा सकती है । डिस्प्रिन,एस्प्रिन, डेकाड्रोन और इब्रबुफिन गोली का उपयोग कतई नहीं करें । बुखार होने पर तत्काल निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जांच और उपचार कराने की सलाह भी नागरिकों को दी गई है ।

 

बाल श्रमिकों के नियोजन पर कार्रवाई की जायेगी

बाल श्रमिकों के नियोजन पर कार्रवाई की जायेगी

ग्वलियर 8 अक्टूबर 2006

        सहायक श्रमआयुक्त ने रेस्टॉरेन्ट, स्थापनाओं, होटल, ढावों , चाय की

दुकानों और मनोरंजन केन्द्रों के नियोजकों को हिदायत दी है कि वे अपने संस्थानों पर 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम  पर नहीं रखें ।

       केन्द्र सकरार द्वारा 10 जुलाई 06 को अधिसूचना जारी कर स्थापनाओं में

बाल श्रमिकों का नियोजन प्रतिबंधित कर दिया गया है । अधिनियम की धारा 14 के अनुसार बाल श्रमिक नियोजित करने वाले नियोजकों को 3 माह से एक साल तक की सजा और 10 से 20 हजार रूपये तक का जुर्माना हो सकता है । सहायक श्रमआयुक्त ने बताया कि 10 अक्टूबर के पश्चात विशेष अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को नियोजनों से मुक्त कराया जायेगा । इस अभियान के दौरान कहीं भी बाल श्रमिक नियोजित पाये जाने पर संबंधित नियोजक के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी ।

 

अल्प कालीन लेखा प्रशिक्षण का आयोजन

अल्प कालीन  लेखा प्रशिक्षण का आयोजन

ग्वालियर 8 अक्टूबर 2006

       कर्मचारी की कार्य कुशलता में वृध्दि के लिए लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर में अल्पकालीन प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे ।

       प्राचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी मुदलियार के अनुसार अंकेक्षण के प्रशिक्षण की अवधि एक सप्ताह रहेगी तथा इसके लिए एक हजार रूपये प्रशिक्षण शुल्क लिया जायेगा । यह प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर और 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक दिया जायेगा । इसीप्रकार कैशियर एवं एकाउण्ट के प्रशिक्षण हेतु दो हजार रूपये का शुल्क देना होगा । इसकी प्रशिक्षण अवधि दो सप्ताह रहेगी । यह प्रशिक्षण 6 नवम्बर से 17 नवम्बर तक दिया जायेगा । मंडार के प्रशिक्षण की अवधि एक सप्ताह रहेगी तथा प्रशिक्षण शुल्क एक हजार रूपये रहेगा । यह प्रशिक्षण 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर और 30 नवम्बर से 4 नवम्बर तक दिया जायेगा । पेंशन संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 नवम्बर से 29 नवम्बर तक चलेगा । इसके लिए पांच सौ रूपये का शुल्क देना होगा ।

       इस प्रशिक्षण हेतु कर्मचारी का नाम निर्धारित शुल्क के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ होने के एक सप्ताह पूर्व तक प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर को प्राप्त हो जाने चाहिए ।

 

क्षत्रिय समाज के नागरिकों का सम्मान

क्षत्रिय कल्याणकारी समिति ग्वालियर के दशहरा मिलन समारोह में मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले क्षत्रिय समाज के नागरिकों का सम्मान किया ।  उन्होंने कहा कि क्षत्रिय जाति मात्र नहीं है, अपितु यह धर्म है । जो भी इसको धारण करता है उसे इसका पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिये । उसी अवसर का चित्र ।